34 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : सरोज सिंह चुने गए अध्यक्ष संतोष उपाध्याय को मंत्री की जिम्मेदारी

जौनपुर : सरोज सिंह चुने गए अध्यक्ष संतोष उपाध्याय को मंत्री की जिम्मेदारी

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
              उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बक्सा का चुनाव जिलाध्यक्ष अमित सिंह, चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार सिंह व चुनाव अधिकारी उमेश यादव, संतोष सिंह बघेल, विशाल सिंह की देख-रेख में प्राथमिक विद्यालय गैरीकला बक्शा में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से सरोज सिंह को फिर से अध्यक्ष चुना गया। जबकि संतोष उपाध्याय को मंत्री पद के लिए चुना गया।संयुक्त मंत्री पद पर सुनील कुमार प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर श्रेयम कुमार, व मीडिया प्रभारी पद पर विनीत पाठक को सर्वसम्मति से चुना गया।

पुनः ब्लाक अध्यक्ष चुने जाने पर सरोज सिंह ने कहा कि यह ब्लाक के सम्मानित शिक्षकों का विश्वास व स्नेह है जिसके परिणाम स्वरूप एक बार फिर से ब्लाक अध्यक्ष का दायित्व मिला है। मैं पूरी कार्यसमिति की तरफ से सभी शिक्षकों को आश्वस्त करता हूं आपके मान सम्मान की रक्षा के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। जिलाध्यक्ष अमित सिंह नवनिर्वाचित कार्यसमिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपदीय इकाई को पूर्ण विश्वास है कि बक्सा कार्यसमिति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। इससे पहले संगठन मंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक अश्वनी कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित कार्यसमिति को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर डॉ अखिलेश सिंह (एसआरजी) संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह “टोनी” अतुल प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सिकरारा मृत्युंजय सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मड़ियाहूं विशाल सिंह, करंजाकला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीतीश सिंह, शैलेंद्र सिंह, रत्नेश सिंह प्रवीण, धर्मेंद्र यादव, मनोज, विनय, हौसिला, अशोक, राजेश, मनोज, वीरेंद्र यादव, कमलेश यादव, तेजबहादुर, मुनीश मिश्र, विष्णुशंकर सिंह, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37248416
Total Visitors
999
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This