जौनपुर : सेंट थॉमस कॉलेज में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
# बालयोगी करन को कालेज के प्रधानाचार्य ने किया सम्मानित
शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में योग से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गये जिसके तहत सेंट थॉमस इंटर कॉलेज में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर एंटनी सामी ने किया।

विद्यालय के छात्र अस्मित सेठ जो बालयोगी करन के नाम से प्रचलित है उसने सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के अनुसार योग से जुडी़ विभिन्न मुद्राओं जैसे शीथिलीकरण, योगासन, कपालभाति क्रिया, प्राणायाम, नाड़ी शोधन, भ्रामरी, शांभवी मुद्रा आदि को कराने के साथ साथ उससे होने वाले लाभ हानि को भी बताया। कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात कालेज के प्रधानाचार्य फादर एंटनी सामी ने बालयोगी करन को एक स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।


















