31.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

जौनपुर : सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

जौनपुर : सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलकाय24×7
                 कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरिफ खान के समक्ष रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर सैकड़ों युवकों ने कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। इस मौके पर आरिफ खान ने बताया कि जहां सत्तारूढ़ पार्टी लोकतंत्र को ही कटघरे में खड़ा कर धर्म निरपेक्षता का गला घोटना चाहती है ऐसे में युवाओं के समक्ष कोई और दूसरा विकल्प नहीं है।

उन्होंने आगे बताया कि उत्तर प्रदेश में एक बड़ी पार्टी सिर्फ एक विशेष जाति की ही राजनीति करती है वही कांग्रेस का हाथ सबके साथ है। कांग्रेस ने इस देश का विकास किया है इसी से ओतप्रोत होकर आज सैकड़ों शहर व ग्रामीण युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है।
इस मुख्य रूप से अबू तल्हा, राजकुमार सोनी, मो अल्ताफ, मो अरशद, अशफाक, रहमान, मो रजी, फईम, सदाब खान, नौशाद खान, युसूफ अली, तौसिब, मुनीर खान, मो. आसिफ, शमीम खान, रंजित साहू रहे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विशाल सिह हुकूम एवं मो ताहिर जिला महासचिव भी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37269765
Total Visitors
610
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This