35.1 C
Delhi
Thursday, May 2, 2024

जौनपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने फोरलेन पर लगाया जाम

जौनपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने फोरलेन पर लगाया जाम

बदलापुर।
प्रियंका श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                स्थानीय विकास खंड की स्वयं सहायता समुह की दो सौ से अधिक महिलाओं ने मंगलवार को प्रशासनिक दुर्व्यवस्था के खिलाफ हंगामा करते हुए फोरलेन पर जाम लगा दिया। खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने किसी तरह आक्रोशित महिलाओं को समझा बुझा कर मामला शान्ति कराया।प्रयागराज में प्रधानमंत्री के रैली में शामिल होने के लिए उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को बुलाया गया था। 500 महिलाएं रैली में जाने के लिए ठंड में सुबह पांच बजे ब्लाक पर पहुँच गयीं किंतु प्रयागराज में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने के लिए मात्र 7 बस की ही व्यवस्था हो पाई। 7 बसों में 246 महिलाएं ही प्रयागराज जा पाई। शेष महिलाएं रैली में न जाने के कारण मौके पर हंगामा खड़ी कर दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि सुबह 5बजे से सभी महिलाएं ब्लॉक पर पहुंच चुकी थी कि प्रशासनिक व्यवस्था के परिणाम स्वरुप संसाधन नहीं मिला जिससे हम लोगों को दोबारा इस कड़ाके की ठंड में 15- 20 किलोमीटर दूर पुन घर वापस लौटना पड़ा। इस बात को लेकर महिलाओं में खासा नाराजगी है। खंड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले से ही साधन उपलब्ध नहीं हो पाया परिणाम स्वरूप महिलाएं रैली में भाग नहीं लेने जा सकीं। हंगामा करने वाली महिलाओं में पूनम, शशि, माधुरी, दिव्या, कनक लता, पूजा, प्रियंका, सौम्या, आरती स्नेह लता आदि लोग थीं।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37188030
Total Visitors
792
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This