25.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चौरी चौरा शताब्दी समारोह

जौनपुर : हर्षोल्लास के साथ मनाया गया चौरी चौरा शताब्दी समारोह

# जिला प्रशासन द्वारा स्वत्रंत्रता संग्राम सेनानियों को किया गया सम्मानित

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जनपद में चौरी चौरा शताब्दी समारोह गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में प्रमुख शहीद स्मारकों, शहीद ग्राम तथा समस्त खण्ड विकास कार्यालयों में स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सिरकोनी विकासखंड के ग्राम पंचायत हौज में राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन व विधायक जफराबाद डा हरेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर राज्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्म देव वर्मा, बनारसी दास तथा अन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्रम तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। एलईडी वैन एवं एलईडी टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि हौज गांव के 16 लोगों के द्वारा 1857 की क्रांति में अपने प्राणों की आहूति दी गई थी। स्वतंत्रता के लिए उनके द्वारा बहुत बड़ा योगदान दिया गया था।

स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी संख्या में जनपद के लोगों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं भारत सरकार बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने का कार्य कर रही है। इस क्रम में विधायक हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 1857 की क्रांति के दौरान जनपद में प्रमुखता से विरोध किया गया था, लोगों के द्वारा शहादते दी गई थी, सेनापुर एवं हौज में वृहद स्तर पर विरोध हुआ था।

सल्तनत बहादुर सिंह के नेतृत्व में नेवढ़ियां में अंग्रेजों को कई बार परास्त किया गया। जनपद के 10 हजार लोगों द्वारा शहादते दी गई थी। इससे पहले विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं, एनसीसी, स्काउड गाइड के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जनक कुमारी इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थलों पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजना की जानकारी देने हेतु प्रर्दशनी लगाई गयी।


 कार्यक्रम का संचालन डिप्टी आत्मा रमेश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर तमाम अधिकारी स्वत्रंत्रता सेनानियों के परिजन व ग्रामीण उपस्थित रहे।देर शाम चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, खंड विकास अधिकारी सिरकोनी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा शहीद स्मारक हौज पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्र धुन बजाई गयी।
Feb 04, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37199640
Total Visitors
667
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This