36.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

जौनपुर : हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ ऐतिहासिक दशहरा व भरत मिलाप

जौनपुर : हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुआ ऐतिहासिक दशहरा व भरत मिलाप

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                श्रीराम लीला व भरत मिलाप कमेटी सिपाह का ऐतिहासिक दशहरा व भरत मिलाप सिपाह चौराहे पर हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम संयोजक मनीष श्रीवास्तव सभासद ने बताया कि पिछले वर्ष कोविड के कारण भरत मिलाप कार्यक्रम नहीं हो पाया था इस वर्ष भी कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन को सीमित ढंग से पर्व मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम की सेना और रावण की सेना के युद्ध उपरांत रावण के पुतले का दहन करके किया गया। भगवान राम, लक्ष्मण, सीता माता के साथ अपने दरबार पर विराजमान हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव व डॉ अशोक अस्थाना द्वारा भगवान की माल्यार्पण कर पूजन कर भरत मिलाप का शुभारंभ किया गया।
सिपाह चौराहे पर गाजे बाजे के साथ भगवान राम लक्ष्मण और भरत शत्रुघ्न का मिलन हुआ। इस उत्सव को देखने के लिए हजारों की भीड़ वहां उपस्थित रहे। तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव व संरक्षक मनीष श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक द्वारा भगवान की आरती की गयी।
भरत मिलाप कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल श्रीवास्तव बबलू, गौरव श्रीवास्तव, राम भरत यादव, मनीष श्रीवास्तव सभासद, अनूप यादव, मनीष श्रीवास्तव, राजेश यादव, अविनाश श्रीवास्तव, स्वतंत्र द्विवेदी, सौरभ श्रीवास्तव, अरविंद यादव, हीरालाल यादव, गौतम यादव आदि लोग रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37245863
Total Visitors
845
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें

बसपा मंडल को-आर्डिनेटर की दो टूक, कहा अफवाहों से बचें # जोन को-आर्डिनेटर घनश्याम खरवार ने किया केंद्रीय चुनाव कार्यालय...

More Articles Like This