तहसील परिसर में एसडीएम ने किया पराग मिल्क पार्लर का उद्घाटन
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
पिंडरा तहसील परिसर में बुधवार को पराग मिल्क पार्लर का उद्घाटन उप जिलाधिकारी प्रतिभा मिश्रा ने फीता काटकर किया। इस नवनिर्मित पार्लर में पराग ब्रांड के सभी प्रमुख उत्पाद दूध, दही, मट्ठा, मक्खन, पनीर आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।उदघाटन अवसर पर उप जिलाधिकारी ने कहा कि आज की आपाधापी जीवनशैली में शुद्धता और गुणवत्ता अति महत्वपूर्ण है।

स्वस्थ और संतुलित आहार का पालन करने से आपको अपने शरीर को ठीक से काम करने और ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए आवश्यक विटामिन और खनिज प्राप्त करने में मदद मिलती है। इन सब महत्वपूर्ण बिन्दुओं के लिए पराग डेयरी सदैव शुद्धता और गुणवत्ता के लिए जानी जाती रही है। इसे खुलने से आमजन, राहगीरों और तहसील परिसर एवं आस-पास की कालोनी में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी सहूलियत होगी।

इस दौरान प्रबंध निदेशक यश चंद्रशेखर, मार्केटिंग मैनेजर चंदन भारती, सर्वेश त्रिपाठी, आयुष गिरी, शिवम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष कमला प्रसाद मिश्र, अशोक पाण्डेय, अश्वनी सिंह आदि उपस्थित रहे।








