सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के नेताओं में काफी आक्रोश दिखा। पुलिस से कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी गई।आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी लक्ष्मीकांत और पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश साहनी ने शुक्रवार को फूलपुर पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि ग्राम बजहां थाना कछवा जनपद मिर्जापुर निवासी राजकुमार उपाध्याय उर्फ राजू, जो सोशल मीडिया पर राजा भैया के नाम से सक्रिय रहता है।

युवक ने नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद के खिलाफ अत्यंत अभद्र, आपत्तिजनक और उत्तेजक टिप्पणी पोस्ट की। नेताओं का कहना है कि इस पोस्ट के कारण दलित समाज और युवाओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने आरोपित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि अशांति और सामाजिक सदभाव बिगड़ने से रोका जा सके।

















