दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत, एक गंभीर

दर्दनाक सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की मौत, एक गंभीर

बाराबंकी।
तहलका 24×7 
               जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल है। हादसे की खबर से घोसी में मायका और वाराणसी में ससुराल दोनों जगह कोहराम मचा हुआ है।मृतकों में गुलिस्ता उर्फ चांदनी (36) पत्नी जावेद अशरफ निवासी वाराणसी, उनकी बेटी समरीन (11), इल्मा खान (7), इस्मा खान (3) और जियान (10) शामिल हैं।
जबकि घायल युवक जीशान (25) पुत्र गफ्फार खानपुर घोसी निवासी बताया जा रहा है। गुलिस्ता खान घोसी के गफ्फार खान की पुत्री थीं। उनकी शादी वाराणसी निवासी जावेद अशरफ से हुई थी जो पुलिस विभाग में तैनात हैं। वर्तमान में आजमगढ़ जिले के फूलपुर में पोस्टेड हैं।परिवार घोसी से कार में फूलपुर पहुंचा था, जहां से उन्होंने जावेद अशरफ की कार लेकर आगे की यात्रा शुरू की। रास्ते में लखनऊ से लगभग 51 किलोमीटर पहले बाराबंकी में सभी ने सड़क किनारे गाड़ी रोककर चाय नाश्ता करने का फैसला किया।
इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उनकी खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पांच लोगों की मौके पर ही जान चली गई। स्थानीय पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुररु किया और गंभीर रूप से घायल जीशान को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की खबर घोसी और वाराणसी दोनों जगह पहुंचते ही माहौल मातम में बदल गया है।
Previous article2 वर्ष बीतने के बाद भी नहीं बनी पानी की टंकी 
Next articleदहेज रहित विवाह के बाद हुआ अभियान का समापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?