थार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत 

थार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
                पट्टी नरेन्द्रपुर मार्ग स्थित रसूलपुर गांव में रविवार की देर रात थार वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया। जिसे पुलिस थाने ले आई।पिलकिछा गांव के कोकना मजरा निवासी कमलेश गौतम (20) पुत्र स्व. विनोद शाम को उसरौली गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर तिलक समारोह में शामिल होने गया था।
रात लगभग साढ़े नौ बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। रसूलपुर इंटर कालेज के पास घुमावदार सड़क पर सामने से आ रहे थार वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। हेलमेट न पहने होने से कमलेश के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएससी ले आई। चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
Previous articleतीन वरिष्ठ नेता बने भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य
Next articleनितिन नवीन को भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कायस्थ समाज में हर्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?