26.7 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

पत्नी पर फेंका खौलती दाल, झुलस कर घायल

पत्नी पर फेंका खौलती दाल, झुलस कर घायल

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
               नशे में धुत्त पति ने पत्नी की पिटाई कर गैस चुल्हे पर पक रही खौलती दाल को उसके ऊपर फेंक दिया। जिससे विवाहिता बुरी तरह से झुलस गयी। घटना की जानकारी होने पर बहन की ससुराल पहुंचे भाई ने घायल बहन को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया।
गभिरन गांव निवासी रिया का आरोप है कि पति रोजी शराब पीकर मारते पिटते रहते हैं। शनिवार की रात पति ज्ञान प्रकाश दारू के नशे में धुत्त होकर घर में आया। रसोई घर में खाना पका रही पत्नी रिया को गाली गलौज देते हुए पिटाई कर दिया। महिला के विरोध करने पर गैस चुल्हे पर पक रही दाल को उसके चेहरे पर डाल दिया।
मामले में थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37301714
Total Visitors
677
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह

एनडीए सरकार का इस बार हो जाएगा पतन : अशोक सिंह # भाजपा सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी के दलदल...

More Articles Like This