40.6 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

पुलिस ने की प्रियंका गांधी को धरने से उठाने की कोशिश, एक चिट लिखकर किया निरूत्तर

पुलिस ने की प्रियंका गांधी को धरने से उठाने की कोशिश, एक चिट लिखकर किया निरूत्तर

लखनऊ।
तहलका 24×7
                कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पर मौन धरना दिया। भीषण उमस और गर्मी के बीच प्रियंका गांधी महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठी रहीं। इस बीच पुलिस ने उनको कोविड दिशा निर्देशों का हवाला देकर उठाने की कोशिश की तो प्रियंका ने एक पर्ची लिखकर पुलिस को पकड़ा दी। इसमें लिखा था.. “कोविड तो पंचायत चुनाव के समय भी था।” इसके बाद पुलिस उनके पास नहीं आई।
अपने धरने के दौरान प्रियंका गांधी ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। जीपीओ पहुंचते ही पहले उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रियंका के आते ही कांग्रेसियों का जोश दूना हो गया। यहां शहर के अलावा दूसरे जिलों से भी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आए थे जो बार-बार गगनभेदी नारे लगा रहे थे।
प्रियंका गांधी करीब 3:25 पर जीपीओ पहुंचीं। उनके इंतजार में यहां दोपहर 12 बजे से ही कांग्रेसी इकट्ठा थे। लगातार नारेबाजी हो रही थी। पहले प्रियंका गांधी के यहां पहुंचने का समय 1:30 बजे तय किया गया था। एयरपोर्ट से आते समय बीच में वह कौल निवास रुक गईं। इसके बाद वहां से सीधे हजरतगंज जीपीओ पहुंचीं।
प्रियंका गांधी की गाड़ी के साथ पांच से छह और एसयूवी चल रही थीं। उनकी गाड़ी के शीशे खुले हुए थे, रास्ते में दोनों तरफ समर्थकों को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार कर रही थीं। जीपीओ पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी और पीएल पुनिया भी साथ में थे। जीपीओ के आसपास रात में ही कांग्रेसियों ने बड़े-बड़े पोस्टर लगा दिए थे। यहां का आयोजन शहर अध्यक्ष उत्तरी अजय श्रीवास्तव अज्जू, अध्यक्ष दक्षिणी दिलप्रीत सिंह डीपी ने किया। इनके अलावा फाखिर सिद्दीकी, रणजीत सिंह, प्रदीप कनौजिया, अय्यूब सिद्दीकी आदि नेता मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37273124
Total Visitors
843
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल

जनप्रतिनिधियों पर असंसदीय शब्दों का प्रयोग करने का वीडियो वायरल सुइथाकला, जौनपुर।  उपेन्द्र सिंह  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This