विचार मंथन पूनम का चांद ! By Tahalka24x7 - July 14, 2022 पूनम का चांद ! सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के शैलेंद्र कुमार मिश्र की नवीन कृति.. रात भर अठखेलियां करता रहा पूनम का चांद, कभी दिखाई देता औ पूरी आभा से दमकता.. कभी बादलों बीच छिप जाता प्यारा दुलारा चांद, कभी दमकने लगता वह लेकर पूरे साजो सामान.. घटाटोप बादलों बीच खो जाता लेता खूब ओट, होता जैसे उसके मन में कुछ अटपटा औ खोट.. काले- काले बादल उसके उड़ते दिखते पास, फिर भी नहीं निराश होता पूर्णमासी का चांद.. थोड़ी देर भले ही छाया रहता उस पे अंधियारा, दुनिया को देता प्रकाश पूनम का है चांद प्यारा.. ईर्ष्या द्वेष दम्भ आराजकता से कब कोई हारा ? चम चम चम लगा चमकने पूनम का चांद प्यारा.. रचनाकार… शैलेन्द्र कुमार मिश्र सेंट थॉमस इंटर कॉलेज शाहगंज जनपद जौनपुर