जौनपुर : विभिन्न विधाओं के गुरूजनों को संस्कार भारती ने किया सम्मानित

जौनपुर : विभिन्न विधाओं के गुरूजनों को संस्कार भारती ने किया सम्मानित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  नगर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती ने विभिन्न विधाओं के गुरुओं को सम्मानित किया। इस मौके पर गोपाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा, योग और कला जगत से जुड़े गुरुओं को अंगवस्त्र पहनाकर और गुरु दक्षिणा के तौर पर कपड़े, बर्तन और अन्य भेंट सामग्री देकर सम्मानित किया।

संस्था के अध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर समाज द्वारा गुरुओं द्वारा दिए ज्ञान के बदले उन्हें दक्षिणा स्वरूप उनका सम्मान और पूजन वंदन करने की परंपरा रही है। इसी क्रम में संस्था ने कस्बे में शिक्षा जगत से जुड़ी गुरु रागिनी त्रिपाठी, योग व्यायाम से जुड़े गुरु ओमप्रकाश चौबे और कला जगत से जुड़े गुरु राम बुझारत राजभर को सम्मानित करने का निश्चय किया। महामंत्री रचित चौरसिया ने बताया कि तीनों गुरुओं को कपड़े, बर्तन और छाता समेत अन्य सामग्री देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राजकुमार कसेरा, अमित जायसवाल ने अग्रणी भूमिका निभाई।
Previous articleजौनपुर : रक्तदान से बढ़ती है शरीर की रक्त प्रतिरोधक क्षमता- डॉ अभिषेक रावत
Next articleपूनम का चांद !
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?