बच्चा चोर का आरोप लगाकर एक युवक की पिटाई करने के आरोप में चार गिरफ्तार
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बच्चा चोरी का अफवाह फैलाकर मारपीट करने वाले चार व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने कठोर कार्रवाई की है। सरायख्वाजा पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ जान से मारने का प्रयास करने समेत कई गंभीर धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

एसपी अजय साहनी के निर्देश पर बच्चा चोरी की अफवाह में मारपीट की घटनाओं को रोकने एवं मारपीट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के अभियान के तहत सरायख्वाजा के थानेदार घनश्याम शुक्ला ने अपनी टीम के साथ दबिश देकर ककोरगहना से बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर मारपीट करने वाले वांछित चार अभियुक्तों रोहित सोनकर पुत्र पहलवान सोनकर, बल्ली सोनकर पुत्र नन्दलाल सोनकर, बिक्की सोनकर पुत्र मुन्नालाल सोनकर निवासी धन्नुपुर कुत्तुपुर थाना सरायख्वाजा और रंजीत पुत्र स्व. सुरेन्द्र निवासी ककोरगहना थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।मामूल हो कि बीते शनिवार की सुबह करीब 8 बजे कुत्तुपुर बाजार के पास हरा शर्ट पहन कर एक बाहरी युवक टहल रहा था।


















