30.1 C
Delhi
Tuesday, May 7, 2024

बलिया : शादी नहीं होने पर युवक ने की आत्महत्या

बलिया : शादी नहीं होने पर युवक ने की आत्महत्या

# शरीर पर सफेद दाग के चलते रहता था तनाव में

बलिया।
तहलका 24×7
              जिले के मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव के बाहर सती माई के मंदिर के मुख्यद्वार के पल्ले से शनिवार सुबह फांसी के फंदे पर झूलता युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक मुडिय़ारी गांव का निवासी गुंजन (28) पुत्र शंभूनाथ राम था।

ग्रामीणों का कहना है कि युवक के शरीर पर सफेद दाग थे। इसके कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी। इससे वह तनाव में रहता था। इसी को लेकर फंदा लगाकर जान देने की बात कही जा रही है। शव देखे जाने पर इसकी सूचना मनियर पुलिस को दी गई। मनियर थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मृतक सफेद दाग होने के कारण तनाव में रहता था और शराब का सेवन भी करता था। इसके कारण उसका शादी नहीं हो पा रही थी। इसके पहले भी एक-दो बार विषाक्त पदार्थ खाने का भी प्रयास किया था। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37265607
Total Visitors
825
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी

दिन भर चले सियासी भूचाल पर बोले धनंजय : तीन बार धोखा दे चुकी हैं बहन जी # जेल में...

More Articles Like This