32.8 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

माहौल बिगाड़ने के लिए अराजकतत्वों ने गुम्बद को दूसरे रंग से किया पेंट 

माहौल बिगाड़ने के लिए अराजकतत्वों ने गुम्बद को दूसरे रंग से किया पेंट 

# प्रबुद्धजनों की सूझ-बूझ से अराजकतत्वों के मंसूबे हुए फेल

जौनपुर। 
रविशंकर वर्मा 
तहलका 24×7
              नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सहिजनी गांव में एक विशेष समुदाय की आस्था से जुड़े स्थल के गुंबद को मंगलवार की रात में अराजकतत्वों ने दूसरे रंग में रंग दिया। धर्म से जुड़ी पताका भी उठा ले जाने का आरोप है। बुधवार की सुबह इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने ग्राम प्रधान से संपर्क कर गुंबद को फिर से वास्तविक रंग में रंगवाया। फिलहाल, प्रबुद्धजनों की सूझ-बूझ से अराजकतत्वों के मंसूबें सफल नहीं हो सके।
थानाध्यक्ष नेवढ़िया विनय कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार की रात में कुछ अराजक तत्वों ने एक समुदाय के आस्था से जुड़े स्थल के गुंबद को दूसरे रंग में रंग कर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की। सूचना मिलने पर ग्रामीणों व ग्राम प्रधान की मौजूदगी में सुबह ही गुंबद को वास्तविक रंग में पेंट करवा दिया गया है और अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है और जल्द ही ऐसे दूषित मानसिकता के लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37231990
Total Visitors
1070
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This