31.1 C
Delhi
Friday, May 10, 2024

वैदिक होली मनाएं पर्यावरण बचाएं : अमित निगम 

वैदिक होली मनाएं पर्यावरण बचाएं : अमित निगम 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
             भंडारी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के उप प्रबंधक व आरएसएस के पर्यावरण प्रचारक अमित निगम ने वैदिक होली गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि गाय के गोबर की कंडी, हवन सामग्री से होलिका दहन करना चाहिए।होलिका दहन के विषय में बताया कि नारायण का ही रूप हैं अग्निदेव।
होली के दिन होलिका दहन में अग्नि की पूजा करने का विधान है। अग्निदेव की पूजा और उनसे मिलने वाले आशीर्वाद से अच्छी सेहत और दीर्घायु प्राप्त होती है।इस दिन अग्नि पूजा का बहुत महत्व है। पुराणों  के अनुसार, परमब्रह्म अग्निदेव पंचतत्वों में प्रमुख माने जाते हैं, जो सभी जीवों के शरीर में अग्नितत्व के रूप में विराजमान रहते हुए जीवन भर उनकी रक्षा करते हैं।अग्निदेव सभी जीवों के साथ एक समान न्याय करते हैं। इसलिए सनातन धर्म को मानने वाले लोग भक्त प्रहलाद पर आए संकट को टालने और अग्निदेव द्वारा ताप के बदले उन्हें शीतलता देने की विनती करते हैं। इससे ही मानव जीवन चलता है।
उन्होंने कहा कि होलिका दहन में जो भी सामग्री डाली जाती है वो अग्निदेव ही देवताओं को पहुंचाते हैं। इनका वर्णन भारत के प्राचीनतम वेद पुराणों में मिलता है। अग्नि की प्रार्थना, उपासना से साधक धन, धान्य के साथ प्रसिद्धि प्राप्त करता है। उसकी शक्ति, प्रतिष्ठा एवं परिवार आदि की वृद्धि होती है।धर्मरूपी होली की अग्नि को अति पवित्र माना गया है।इस अवसर पर सर्वेश सिंह सोनू, दुर्गेश दूबे, विकास सेठ, अनुभव मिश्रा एडवोकेट व कुंवर अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37312438
Total Visitors
685
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This