शिव सनातन ट्रस्ट व आयुष मंदिरम् के तत्वाधान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
सुइथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
क्षेत्र के सारी जहांगीर पट्टी ग्राम सभा में शिव सनातन ट्रस्ट व आयुष मंदिरम् के तत्वाधान में ‘शिव सनातन विश्व आध्यात्मिक उमा महेश्वराय मंदिर के परिसर में आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।शिव सनातन ट्रस्ट के संस्थापक दुर्गेश तिवारी योग पर चर्चा करते हुए बताया कि यदि स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो कुछ भी अच्छा नहीं लगता। सामने कितना भी अच्छा पकवान क्यों ना हो लेकिन आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आपको अच्छा नहीं लगेगा।



















