34.1 C
Delhi
Thursday, May 9, 2024

शौच गए युवक पर धारदार हथियार से हमला 

शौच गए युवक पर धारदार हथियार से हमला 

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के महरौड़ा गांव में गुरुवार  की सुबह खेत में शौच करने गए युवक पर सिरफिरे ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में युवक के हाथ में हल्की चोटें आई। हमलावर मौका पाकर भाग निकला।
उक्त गांव निवासी पतिराम बिंद  (40) पुत्र राम सालक सुबह खेत में शौच के लिए गया था। इस दौरान गांव का एक सिरफिरा हाथ में धारदार हथियार लेकर उसके पास पहुंचा और हमला कर दिया। बचाव में पतिराम ने उसका हाथ पकड़ लिया। जिससे उसके हाथ में हल्की चोट आई। थोड़ी दूर पर शौच कर रहे गांव के दो अन्य युवक बीच बचाव किए। इसी बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना के बारे में पूछताछ की।
प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह के अनुसार दोनों में कहासुनी को लेकर विवाद हुआ था।फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37309096
Total Visitors
505
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This