31.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन 

मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन 

# बीआरसी सहित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का किया निरीक्षण

सुईथाकलां, जौनपुर।
उपेंद्र सिंह 
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के इन्दिरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुढ़ूपुर में जांच करने  पहुंचे मंडलीय सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी  डा. सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने उच्च न्यायालय के आदेश पर मैनेजमेंट एवं न्युक्ति आदि की जांच की।
इस मामले में उन्होंने कहा कि  विद्यालय की जांच आख्या कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी क्रम में कस्तूरबा गांधी विद्यालय ऊंचगांव में जांच करने पहुंचे। जहां अध्यापक उपस्थित रजिस्टर एवं छात्र उपस्थित रजिस्टर का निरीक्षण किया। छात्रों की कुल संख्या 55 होने पर उन्होंने वार्डेन पूनम सिंह को निर्देशित किया कि नये सत्र में नामांकन होना चाहिए। खाद्यान  के विषय पर कहा कि खाद्यान्न अधिकारी के संरक्षण में ही विद्यालय में लिया जाए।
विद्यालय परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अध्यापकों को उच्च गुणवत्ता पूर्वक छात्रों को शिक्षा प्रदान करने को कहा।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चन्द्र तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37130739
Total Visitors
689
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This