सुल्तानपुर : धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, शिवालयों पर उमड़ा जनसैलाब

सुल्तानपुर : धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, शिवालयों पर उमड़ा जनसैलाब

कादीपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                  तहसील क्षेत्र के शिवधाम बेलवाई, नागेश्वर नाथ मंदिर कादीपुर, शिव मंदिर सूरापुर, शिव मंदिर दोस्तपुर व गौरीशंकर धाम भगौतीपुर मंदिर पर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।गौरी शंकर धाम भगौतीपुर मंदिर की ऐतिहासिकता के बारे में मान्यता है कि त्रेता युग मे स्वयं भगवान श्रीराम व माता सीताजी ने काशी से आते समय इस धाम की स्थापना की थी।

यह उनका पाँचवा पड़ाव था। यहाँ के शिव और चण्डी सरोवर पर माता सीता ने दीपदान किया तथा पूजा अनुष्ठान यज्ञ कार्य बिधिवत सम्पन्न किया था। जिसका उल्लेख अत्रि सहिंता तथा पाराशर सहिंता में किया गया है। मान्यता है कि यहाँ पूजा पाठ करने से मनोवांछित फल प्राप्त होता है।मंदिर की देख रेख वर्तमान समय मे श्रीराम जन्मभूमि धर्मार्थ चिकित्सालय अयोध्या के संस्थापक डॉ बीरेन्द्र कुमार मिश्र करते हैं।
विगत कई वर्षो से प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा पाठ व रुद्राभिषेक होता है व मंदिर परिसर पर विशाल मेला भी लगता है। हर दर्शनार्थी को मंदिर के अध्यक्ष डॉ बीरेन्द्र मिश्र द्वारा प्रसाद वितरित किया जाता है मंदिर व मेले की व्यवस्था में राजेंद्र प्रसाद मिश्र, शिव कुमार मिश्र, डॉ जितेंद्र मिश्र, नरेंद्र मिश्र, ज्ञानेंद्र मिश्र, विजयेंद्र मिश्र उर्फ बिजय मिश्र, अंजनी मिश्र सोनू, आशुतोष मिश्र मोनू व अटल शुक्ल रात दिन मेहनत कर देखते है। मंदिर के चारों तरफ सुबह से ही हर हर महादेव के नारे गुंज रहे थे। भगवान सदाशिव के जलाभिषेक दुग्ध अभिषेक व रुद्राभिषेक कार्यक्रम पूरे दिन जारी रहा। महाशिवरात्रि मंगलवार के दिन पड़ने के कारण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Previous articleजौनपुर : पूजा-अर्चना व हवन के साथ हुआ रुद्राभिषेक
Next articleजौनपुर : विकास से वंचित शाहगंज में अब बहेगी विकास की गंगा- रमेश सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?