27.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

सुल्तानपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘नो प्लास्टिक’ विषयक पर हुई गोष्ठी 

सुल्तानपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘नो प्लास्टिक’ विषयक पर हुई गोष्ठी 

# जय ज्ञान एफपीओ के तत्वावधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम 

अखण्डनगर।
युवराज देव 
तहलका 24×7 
                  विकास खण्ड के जय ज्ञान नगर उनुरखा ग्रामसभा में जय ज्ञान एग्री जंक्शन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया और क्षेत्र के लोगों को पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कंपनी के डायरेक्टर व  कृषि विशेषज्ञ ज्ञानचन्द्र तिवारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यावरणीय चुनौतियों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने और कार्रवाई को प्रोत्साहित करने के लिए 1972 में विश्व पर्यावरण दिवस की स्थापना की। इसके बाद से यह पर्यावरण समर्थन के लिए सबसे बड़ा वैश्विक स्थल बन गया है और हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इस बार इस दिवस की थीम ‘नो प्‍लास्टिक’ है।
उन्होंने कहा कि हर अच्‍छे काम का पहला कदम घर से ही शुरू हो, तो और भी अच्‍छा है। आप अपने बच्‍चों को पहले अपना स्‍कूल और फिर क्‍लासरूम साफ और प्‍लास्टिक फ्री रखने के लिए कहें। इसके साथ ही बच्‍चों को ये भी बताएं कि स्‍कूल या किसी भी सार्वजनिक जगह पर हानिकारक प्‍लास्टिक फैलाना सही नहीं है और इससे उन्‍हें और बाकी लोगों को परेशानी हो सकती है।
इस एक्टिविटी के दौरान छात्रों को दस्‍ताने पहनाएं और कूड़ा उठाने के लिए बायोडिग्रेडेबल बैग का इस्‍तेमाल करें। उन्होंने कहा कि आज जहां बड़े स्तर पर सड़क बनाने का कार्य चल रहा है तो वहीं सैकड़ों वर्ष पुराने विशालकाय वृक्ष इस वजह से काट दिए जा रहे हैं क्योंकि वे वृक्ष सड़क के रास्ते में बाधा बन रहे हैं ऐसे में यदि एक वृक्ष काटे जाएं तो कम से कम बीस वृक्ष लगाए जाएं तब उसकी भरपाई संभव है। कृषि विशेषज्ञ ने कहा कि जय ज्ञान एग्री जंक्शन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड (FPO) हमेशा पर्यावरण संरक्षण के लिए जगह-जगह पर जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जागरूक करती रहती है और पौधे लगाने के लिए जागरूक करती रहती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37221659
Total Visitors
748
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This