सुल्तानपुर : सड़क दुघर्टना में घायल कानपुर निवासी फेरीवाले युवक की मौत

सुल्तानपुर : सड़क दुघर्टना में घायल कानपुर निवासी फेरीवाले युवक की मौत

सूरापुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                  शुक्रवार की शाम होली के दिन सूरापुर में रहकर फेरी करने वाले युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। घायल युवक को साथ रह रहे युवकों ने इलाज के लिए उक्त घायल युवक को कानपुर ले गए जहां इलाज के दौरान शनिवार को सुबह करीब सात बजे युवक की मौत हो गई।भड़पुरा थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात निवासी 24 वर्षीय उमेश सिंह पुत्र गजराज सिंह अपने युवा साथियों के साथ सूरापुर में कादीपुर रोड पर स्थित मकान में किराए पर रहकर कपड़े का फेरी करता था।
                                फाइल फोटो
साथ में रहकर फेरी करने वाले युवक राजदीप सिंह ने बताया कि होली के दिन शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे रामभक्त बजाज एजेंसी के पास उमेश सिंह को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। साथ रह रहे युवकों ने एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले ग‌ए जहां हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने प्रथम चिकित्सा कर बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेज दिया।साथ रह रहे युवकों की मदद से परिजनों की सलाह पर चोटिल युवक को कानपुर हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार की सुबह करीब सात बजे इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। सूरापुर चौकी प्रभारी गौरव अवस्थी ने बताया कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
Previous articleसुल्तानपुर : अहंकार विनाश का मूल कारण है- डॉ मिश्रा
Next articleजौनपुर : श्रीराम चरित मानस की संगीतमयी कथा आज से…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?