30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

सोनभद्र : जादू-टोना के शक में गई दादा-पोते की गई जान

सोनभद्र : जादू-टोना के शक में गई दादा-पोते की गई जान

# बहू ने ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला, बीमार बच्चे ने गोद में तोड़ा दम

सोनभद्र।
तहलका 24×7
              हाथीनाला थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। क्षेत्र के साऊडीह गांव में शनिवार को जादू-टोना के चक्कर में दादा-पोते की चंद मिनटों के अंतराल में मौत हो गई। बेटे पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए बहू ने कथित तौर पर झाड़-फूंक करने वाले ससुर को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके कुछ देर बाद ही बीमार बेटे ने भी दम तोड़ दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। दादा-पोते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

साऊडीह गांव निवासी हरिप्रसाद (70) झाड़-फूंक का काम करता था। उसका पोता रामसुमेर (1) पुत्र देवलाल पिछले दस दिनों से बीमार था। परिजनों ने अपने स्तर से काफी उपचार कराया, लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार सुबह देवलाल की पत्नी सुखवंती अपने ससुर हरिप्रसाद पर जादू-टोना करने का आरोप लगाने लगी। उसका कहना था कि हरिप्रसाद ही उसके बेटे को जादू-टोना कर मारना चाहता है। इसे लेकर दोनों में काफी बहस हुई। इसी दौरान बहू ने कुल्हाड़ी से ससुर के चेहरे के पास वार कर दिया। तेज प्रहार से हरिप्रसाद वहीं गिरकर छटपटाने लगा। चीख-पुकार सुनकर परिवार व पड़ोस के अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

लहूलुहान हरिप्रसाद को आनन-फानन दुद्धी सीएचसी ले गए। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उधर, बीमार बेटे की जान बचाने के लिए सुखवंती उसे गोद में लेकर पैदल ही घर से बाहर निकलने लगी। इसी दौरान मां की गोद में ही मासूम की मौत हो गई। चंद मिनटों के अंतराल में दादा-पोते की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर हाथीनाला थाना प्रभारी सूर्यभान मौके पर पहुंचे। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। एसओ सूर्यभान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जादू-टोने के चक्कर में दो मौत हुई है। दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37253523
Total Visitors
780
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This