स्कूल चलो अभियान में एआरपी हुए सम्मानित

स्कूल चलो अभियान में एआरपी हुए सम्मानित

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               बेसिक शिक्षा में ब्लाक और जनपद को निपुण बनाने में एआरपी के रूप में कार्य कर चुके शिक्षकों को प्राथमिक विद्यालय कोटिया पर बुधवार को स्कूल चलो अभियान के दौरान सम्मानित किया गया। इस दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी समेत शैक्षिक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर क्षेत्र भ्रमण करते हुए पुनः विद्यालय में पहुंचकर सम्मान समारोह के रूप में बदल गई। जहां कार्यक्रम के दौरान बतौर एआरपी अपना कार्यकाल पूरा करने वाले पंकज सिंह, त्रिवेणी प्रसाद बिन्द, मनोज सिंह, संजय सिंह और एजाज़ अहमद को अंगवस्त्र, मोमेंटो और बुके आदि देकर सम्मानित किया गया। खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बतौर मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा शानदार कार्यकाल पूरा करने वाले एआरपी बंधुओं की कार्यशैली की सराहना की। वहीं व्यायाम शिक्षक राकेश कुमार यादव और अन्य ने भी समारोह को संबोधित किया। इस दौरान सतीश सिंह, सुधाकर सिंह, निशाकांत यादव, अरविंद यादव व रमेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन अजय मिश्र व पारसनाथ यादव तथा आभार ज्ञापन प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार सिंह ने किया।
Previous articleसड़क हादसे में घायल दुम्भा प्रजाति की भेड़ का सफल आपरेशन
Next articleप्रेमिका से मिलन करने प्रेमी को परिजनों ने किया मरणासन्न, हालत नाज़ुक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?