प्रेमिका से मिलन करने प्रेमी को परिजनों ने किया मरणासन्न, हालत नाज़ुक

प्रेमिका से मिलन करने प्रेमी को परिजनों ने किया मरणासन्न, हालत नाज़ुक

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               सरपतहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती रात प्रेमिका से मिलन करने उसके घर में घुसे प्रेमी को परिजनों ने धर दबोचा, जिसकी जमकर पिटाई कर डाली। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस द्वारा उसे स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत नाज़ुक देख चिकित्सक जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में जांच में जुटी रही।
बताया जा रहा है कि सराय मोहिउद्दीनपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी मजनूं काफी समय से  स्वजातीय लैला से इश्क फरमा रहा था। मंगलवार देर रात मिलने मिलाने के वादे पर वह लैला के घर में घुस गया। जिसकी भनक लगते ही दरवाजे पर सो रहे लैला के छोटे भाई ने बड़े भाई को इसकी जानकारी दी। फिर क्या था, परिजनों ने ताबड़तोड़ मजनूं की कुटाई  कर डाली। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चोट अधिकांश सिर पर लगने की बात कही जा रही है। मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने घर पर पहुंचकर मारपीट करने का मामला बताया। किसी भी प्रकार का कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। तहरीर मिलने पर विधिक कारर्वाई की जाएगी।
Previous articleस्कूल चलो अभियान में एआरपी हुए सम्मानित
Next articleकलेक्ट्रेट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी पर जिले में अलर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?