सड़क हादसे में घायल दुम्भा प्रजाति की भेड़ का सफल आपरेशन

सड़क हादसे में घायल दुम्भा प्रजाति की भेड़ का सफल आपरेशन

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
               सड़क हादसे में घायल एक दुम्भा प्रजाति की भेड़ का सफल आपरेशन पशु चिकित्सा अधिकारी डाक्टर आलोक सिंह पालीवाल ने जनरल एनीस्थीसिया में अपने आवास पर किया। आपरेशन के बाद उक्त पशु पूर्णतयः स्वस्थ बताया जा रहा है।
आजमगढ़ जनपद के सरायमीर थाना क्षेत्र के अबडीहा गांव निवासी पशुपालक सिन्धू यादव की दुम्भा प्रजाति की भेड़ बाइक से टकराकर गम्भीर रुप से घायल हो गई थी।उसे नगर के सेण्ट थामस रोड स्थित चिकित्सक के आवास पर लाया गया, जहां जनरल एनिस्थीसिया में आपरेशन कर उक्त भेड़ की जान बचाई। आपरेशन के बाद वह पूर्णतयः स्वस्थ बताई जा रहाटी है।पशुपालक ने चिकित्सक के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
Previous articleट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा घायल
Next articleस्कूल चलो अभियान में एआरपी हुए सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?