अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र में योग की धूम
# जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक ने किया योगाभ्यास
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शाहगंज नगर,तहसील परिसर तथा सुईथाकलां ब्लॉक मुख्यालय में रविवार को विभिन्न स्थानों पर भव्य योग शिविरों एवं सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों,कर्मचारियों,भाजपा पदाधिकारियों व सैकड़ों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

नगर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित योग शिविर में योग प्रशिक्षक वीरेंद्र यादव‘वीरू’ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के महत्व,स्वास्थ्य लाभ तथा दैनिक जीवन में इसके उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है,जो शरीर,मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।वहीं सुईथाकलां ब्लॉक मुख्यालय स्थित अटल मनरेगा पार्क में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

योग आचार्य आनंद योगी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है।विधायक रमेश सिंह ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी साधन है।तहसील परिसर में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में तहसील प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने करन गुरु के सानिध्य में योग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक योगाभ्यास से हुआ, जिसमें ताड़ासन,वृक्षासन,भुजंगासन,वज्रासन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।करन ने बताया कि नियमित योग से तनाव,चिंता और अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रुप से स्वस्थ रहता है। तहसील प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि आधुनिक भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग स्वस्थ जीवन का आधार बन चुका है।योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मन को भी संतुलित और एकाग्र बनाता है। उन्होंने कर्मचारियों एवं नागरिकों से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दुबे,सतीश सिंह,खुशीराम मिश्र,राम सकल वर्मा,प्रमोद सिंह, भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा, वेद प्रकाश जायसवाल,कालीचरण जायसवाल,धीरज पाटिल,मुस्तकीम,मंटू चौरसिया,अनिल मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल,संदीप जायसवाल,रीता सोनी, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल,अनुपमा,शालू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


















