अटेवा ने जलाया यूपीएस की प्रतियां, पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारी लामबंद
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7. सरकार द्वारा पुरानी पेंशन के बदले यूपीएस देने के विरोध में अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देश पर खुटहन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने मंगलवार को बीआरसी कार्यालय पर यूपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

यूपीएस गो बैक, गो बैक नारे के साथ अटेवा अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को हूबहू बहाल किया जाना चाहिए। यह कैसा लोकतंत्र है जहां राजनेताओं और कुछ लोगों को पुरानी पेंशन और कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लागू की जा रही है। जब तक सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती तब तक अटेवा संघर्ष जारी रखेगा।

विरोध प्रदर्शन में विनय वर्मा, ध्रुव यादव, राज कुमार यादव, हौसिला प्रसाद यादव, नवीन शर्मा, मेवालाल यादव, विवेकानंद यादव, रविंद्र गुप्ता, कृष्ण कमल वर्मा, जयहिंद यादव, देशबंधु गौतम, सरोज गौतम, दिलीप यादव, दिव्यांशु सिंह, दीपचंद सरोज सुशील यादव आनंद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
















