अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन

अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                महिला उत्थान के लिए प्रतिबद्ध और सामाजिक सरोकारों के लिए सजग समाजसेवी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट ने रविवार को नव वर्ष अभिनंदन के लिए छोटी काशी महादेव मंदिर प्रांगण में एक समागम का आयोजन किया। जिसमें संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने सपरिवार हिस्सा लिया।
समागम के लिए एकत्र संस्था के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों ने आदि गंगा गोमती के पावन तट पर स्थित छोटी काशी के पांचो शिवाला मंदिर और बड़े हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। एकत्र हुए कार्यकताओं ने परिसर में बैठकर भजन गाए और एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। प्राकृतिक सुरम्य स्थान पर चलहकदमी, गपशप, अंताक्षरी, पतंगबाजी के बीच लोगों ने खूब आनंद भी उठाया।
संस्था ने विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत प्रचारक, संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष व मंदिर के पुजारी के साथ ट्रस्ट परिवार के सदस्यों को भी शाल, हनुमान चालीसा के साथ तुलसी का पौधा उपहार स्वरूप भेट किया। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि यह आयोजन गत वर्षो में समाज सेवा से जुड़े लोगों का सम्मान करने और आगामी वर्ष के लिए नई ऊर्जा और स्पूर्ति प्राप्त करने के लिए किया गया। छोटी काशी के इस पावन  स्थल पर आकर मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा मिली है।
इस अवसर पर राधिका सिंह, कंचन सिंह, नागेंद्र नाथ सिंह, डॉ. पीके सिंह, रजत सिंह, डॉ. समर बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, आभास, विस्वास, बिट्टू किन्नर, मीना गुप्ता, शिवांगी खरे, नीतू सोनी, पूनम सिंह,  यशिका गुप्ता, स्वप्निल श्रीवास्तव, पायल किन्नर, किरण किन्नर, ज्ञानचंद गुप्ता, आशीष श्रीवास्तव, सूरज सेठ, विमल सिंह, पिंटू गिरी, कृष्णा साहू, सुधांशु विश्वकर्मा, पिहू खरे आदि मौजूद रहे।
Previous articleभूटान के प्रतिनिधि मण्डल ने किया भ्रमण
Next articleकोर्ट में पेश न होना अपने आप में एक अपराध : सुप्रीम कोर्ट
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?