अधिशासी अधिकारी और लिपिक पर फूटा सभासदों का गुस्सा, नारेबाजी के बाद नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

अधिशासी अधिकारी और लिपिक पर फूटा सभासदों का गुस्सा, नारेबाजी के बाद नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 

# धरना प्रदर्शन कर सभासदों ने कहा- बिल्हौर जैसा भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे 

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
              नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा और लिपिक श्रीराम शुक्ला के खिलाफ सोमवार को सभासदों ने धरना प्रदर्शन कर खूब नारेबाजी की।मामले की सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार राहुल सिंह ने समझबुझाकर सभासदों को शांत कराते हुए नगर में हो रहे अनियमित कार्यों का निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया।
जानकारी के अनुसार सप्ताहभर पूर्व नगर के पुराना चौक स्थित राम जानकी मन्दिर बुढ़वा बाबा के तालाब में भारी मात्रा में मछलियों की मौत हो गई।मामले को लेकर मंदिर के पुजारी ने शुक्रवार को ईओ अंजनी मिश्रा को इसकी जानकारी देते हुए तालाब साफ कराने की गुहार लगाई।आरोप है कि ईओ और लिपिक श्रीराम शुक्ला ने अपने कार्यक्षेत्र में न होने का हवाला देते हुए सफाई कराने से इंकार कर दिया।
स्थानीय सभासद राम प्रसाद मोदनवाल के द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद पालिका प्रशासन नींद से जागा और सोमवार को अधूरा कार्य कराकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री हासिल करने में जुट गया।फिलहाल अधूरे काम के बाद भी भारी दुर्गंध से यहां के रहवासियों का जहां जीना दुश्वार हो रहा है वहीं संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बना है।नाराज सभासदों ने कहा कि नगर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए बीस लाख रुपए की लागत से खरीदी गई गाड़ी महज हाथी दांत बनकर परिसर में खड़ी खराब हो रही है।
नामांतरण कार्यों में नियमों का हवाला देकर कार्य रोका जा रहा है,वहीं लिपिक द्वारा अपने चहेतों का काम बिना किसी जांच के ही कर दिया जा रहा है।जिसमें ईओ की मिलीभगत का आरोप लगाया।जेसीज चौक से आजमगढ़ रोड की मरम्मत के लिए चार दिनों से सड़क के बीचोबीच कई स्थान पर गिट्टी का टीला बनकर छोड़ दिया गया है,जो किसी बड़े हादसे को दावत दे रहा है।
सभासदों ने कहा अधिशासी अधिकारी कानपुर के बिल्हौर से स्थानांतरित होकर यहां आई हैं,उनके कार्यों की चर्चा जगजाहिर है,जो किसी से छुपी नहीं है।कहा बिल्हौर जैसा कांड शाहगंज नगर पालिका में किसी भी प्रकार से नहीं होने दिया जाएगा।फिलहाल नायब तहसीलदार श्री सिंह ने बुढ़वा बाबा और आजमगढ़ रोड पर पहुंचकर निरीक्षण किया और मंगलवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए धरना प्रदर्शन समाप्त कराया।
इस मौके पर छेदीलाल वर्मा,राम प्रसाद मोदनवाल, श्यामजी गुप्ता,अब्दुल्ला राईन,श्रेयांश गुप्ता,अखिलेश यादव,रूपेश जायसवाल,अर्पित जायसवाल,मनीष जायसवाल,प्रेम चंद,फैजान अहमद,संगीता जायसवाल, किरन सोनी,तैयबा नूर,सुशील देवी,संगीता यादव,राम मिलन,सिकंदर साहू,गणेश चौहान,सपना गुप्ता आदि सभासद मौजूद रहे।
Previous articleएक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में पूर्वोत्तर की संस्कृति से रूबरू हुए छात्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?