अनियंत्रित ट्रैक्‍टर खेत में पलटा, चालक सहित दो की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्‍टर खेत में पलटा, चालक सहित दो की मौत

मिर्जापुर। 
तहलका 24×7
               अहरौरा थाना क्षेत्र के कंचनपुर धुरिया गांव में बुधवार की सुबह एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। घटना में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक और उसके साथी पहाड़ से काम करके वापस लौट रहे थे। गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और खेत में पलट गया।
हादसे में राम लखन (50) पुत्र पसरात और रामकिसुन (42) पुत्र हीरामन निवासी भलोई थाना नेवारपुर दुद्धी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर के नीचे से दोनों को बाहर निकाल कर एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों के मौत की पुष्टि की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए अग्रिम कार्रवाई शुरु की। घटना की खबर लगते ही मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
Previous articleपहलगाम हमले के आतंकियों के पाकिस्तानी होने के सबूत पर अमित शाह ने विपक्ष को घेरा
Next articleबीएलओ ड्यूटी लगाने पर भड़के शिक्षक, सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?