अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षण के लिए आए आरक्षियों से की मुलाकात 

अपर पुलिस महानिदेशक ने प्रशिक्षण के लिए आए आरक्षियों से की मुलाकात 

# पुलिस लाइन स्थित जीटीसी परिसर, बैरेक, क्लासरुम, भोजनालय, बार्बर शॉप, स्नानागार, शौचालय आदि का किया निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन ने पुलिस लाइन में प्रशिक्षण के लिए आये रिक्रूट आरक्षियों को ब्रीफ कर, प्रशिक्षण को सुचारु, व्यवस्थित व प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।अपर पुलिस महानिदेशक पीयूष मोर्डिया द्वारा पुलिस लाइन में सलामी लेकर प्रशिक्षु आरक्षियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें सम्बोधित किया।
तत्पश्चात  पुलिस लाइन प्रागंण में स्थित जीटीसी परिसर, बैरेक, क्लासरुम, भोजनालय, बार्बर शॉप, स्नानागार, शौचालय, बैंक ऑफ बड़ौदा अकाउंट खोलने की प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, रेफ्रिजरेशन सिस्टम, एयर कंडीशनिंग सिस्टम, किचन संबंधी विभिन्न स्वचालित मशीन तथा अन्य सभी संसाधनों का निरीक्षण किया, तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान द्वारा जीटीसी में आए सभी नए रिक्रूटो से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा उनके उज्जवल भविष्य हेतु मार्गदर्शन दिया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, जीटीसी प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Previous articleदो घरों से 40 लाख रुपये की चोरी, मुकदमा दर्ज
Next articleनिर्माणाधीन मकान में राजमिस्त्री का फांसी पर लटकता मिला शव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?