26.1 C
Delhi
Sunday, February 15, 2026

अप्रैल-जुलाई के बीच होंगे पंचायत चुनाव, तैयारी पूरी: ओम प्रकाश राजभर

अप्रैल-जुलाई के बीच होंगे पंचायत चुनाव, तैयारी पूरी: ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ।
तहलका 24×7 
               उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर पंचायतीराज विभाग के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बड़ी जानकारी दी है। प्रदेश सरकार में पंचायतीराज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को दावा किया कि पंचायत चुनाव अप्रैल से जुलाई के बीच कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि चुनाव कराने की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर ही संपन्न होंगे।
मंत्री ओपी राजभर के अनुसार पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर संबंधित जिलों में पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही मतदाता सूची को अंतिम रुप देने की प्रक्रिया भी पूरी होने वाली है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट 28 फरवरी को प्रकाशित कर दी जाएगी। श्री राजभर ने कहा कि सरकार निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक इंतजाम किए जा चुके हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारु रुप से संपन्न हो सके। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। मंत्री के इस बयान के बाद चुनाव की संभावित समय सीमा लगभग साफ हो गई है। फिर भी कई राजनीतिक प्रेक्षकों ने कहा कि अभी तो बहुत मुश्किल लगता है।प्रदेश सरकार बिना विधानसभा चुनाव लड़े पंचायत चुनाव में कूदने से बचेगी।
यह ओम प्रकाश राजभर का विचार हो सकता है। वह चाहते होंगे कि पंचायत चुनाव समय से हो, सत्ता में रहने के लिये कोई भी राजनैतिक पैंतरा चलने के अभ्यस्त राजभर करते कुछ, कहते कुछ, दिखता कुछ है। उनकी घोषणाओं का क्या मर्म है। चूंकि वह राजनीति में किसी भी संभवना को कभी बंद नहीं मानते इसलिए इसका सही अर्थ तब और स्पष्ट होगा जब सपा मुखिया अखिलेश यादव की इस पर प्रतिक्रिया आयेगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This