अमेठी में दरोगा का ऑडियो वायरल, कट्टे की व्यवस्था करो, पंडित जी को जेल भेजना है

अमेठी में दरोगा का ऑडियो वायरल, कट्टे की व्यवस्था करो, पंडित जी को जेल भेजना है

अमेठी।
तहलका 24×7
                जिले में एक दरोगा का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में जिले के मुसाफिरखाना थाने के तैनात दरोगा का ऑडियो है। वायरल ऑडियो दरोगा हेम नारायण सिंह और मुखबिर हिमांशु के बीच हुई बातचीत का बताया जा रहा है। जिसमें दरोगा एक देसी कट्टा मंगवा कर किसी पंडित को जेल भेजने की बात कर रहे हैं।वायरल ऑडियो से साफ प्रतीत होता है कि थाने में बैठे किसी व्यक्ति को पुलिस फर्जी तरीके से जेल भेजना चाह रही है।
हालांकि वायरल उक्त आडियो का तहलका 24×7 न्यूज पोर्टल पुष्टि नहीं करता। जानकारी के अनुसार ऑडियो 7 मई की है।समाजवादी पार्टी ने इस वायरल ऑडियो को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी ने एक्स पोस्ट कर लिखा है कि “सिंह” दरोगा जी ने अपने मुखबिर से कहा कि 315 यानी देसी कट्टे का जुगाड़ करो “पंडित” जी को बुक करना यानी जेल भेजना है। कोई सबूत चाहिए यूपी में व्याप्त एक जाति विशेष के जातिवाद, आतंकवाद, उग्रवाद, गुंडाराज और सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार के बारे में?
मुसलमानों, दलितों, पिछड़ों के साथ ब्राह्मणों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।यूपी में अगर अभी भी भाजपा समर्थक ब्राह्मणों को ये लगता है कि ये योगी सरकार उनकी समर्थक और संरक्षक है, तो भारी गलतफहमी में हैं। ये सरकार या भाजपा किसी के सगे नहीं हैं।एडिशनल एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleसड़क दुर्घटना में पल्सर सवार की मौत
Next articleतीन थाना क्षेत्रों में हुई बदमाशों से मुठभेड़, पुलिस ने पैर में मारी गोली, गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?