अमेरिका के टैरिफ झटके के बाद भारत की नई रणनीति: 30 देशों में बढ़ेगा निर्यात
नई दिल्ली।
तहलका 24×7
अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने के बाद भारत सरकार ने निर्यात के लिए नई रणनीति बनाई है। इसके तहत भारत अब 30 नए देशों को फोकस मार्केट्स के रुप में विकसित करेगा।इनमें अफ्रीका के देश (केन्या, तंजानिया, नाइजीरिया, मिस्र, दक्षिण अफ्रीका), यूरोप के (स्पेन, बेल्जियम, पोलैंड), एशिया के (श्रीलंका, थाईलैंड, इज़रायल, नेपाल) और लैटिन अमेरिका के (मैक्सिको) जैसे देश शामिल हैं।

सरकार का कहना है कि इन बाजारों में भारतीय उत्पादों की मांग पहले से मौजूद है, जिन्हें अब और तेजी से बढ़ाया जाएगा। भारत अपने 20 पुराने और बड़े खरीदार देशों जैसे यीएई, नीदरलैंड्स, चीन, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान को भी नजरअंदाज नहीं करेगा।सरकार ने 6 साल का एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन शुरु किया है, जिसके तहत निर्यातकों को क्रेडिट, बीमा कवरेज, आसान सरकारी योजनाएं, क्वालिटी, ब्रांडिंग, लॉजिस्टिक्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विशेष काम फोकस करेगा।

यह मिशन छोटे और मध्यम व्यापारियों को भी वैश्विक प्रतिस्पर्धा में उतारने का रास्ता खोलेगा। APEDA ने 15 नए कृषि उत्पादों को 28 अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भेजना शुरु किया है। इससे किसानों और छोटे कारोबारियों की आय बढ़ने की उम्मीद है। नई रणनीति से भारत को अमेरिकी बाजार पर निर्भरता कम करने, अफ्रीका-लैटिन अमेरिका में नए अवसर पाने, यूरोप-एशिया में प्रतिस्पर्धा को मात देने जैसे फायदे होंगे। विशेषज्ञ मानते हैं कि आने वाले महीनों में इस पहल का सकारात्मक असर दिखने लगेगा।








