अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित करने के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण

अम्बेडकर प्रतिमा स्थापित करने के लिए एसडीएम से मिले ग्रामीण

शाहगंज,जौनपुर
एखलाक खान
तहलका 24×7
              संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना के लिए नटौली अहियापुर गांव के लोग गुरुवार को उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया से मिले। ग्रामीणों ने कहा की बाबा साहब की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि चिन्हित है और सर्वसम्मति से ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई है।जिसपर उपजिलाधिकारी ने कहा बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के मूर्ति स्थापित नही की जा सकती है।
गौरतलब है कि ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व प्रतिमा को स्थापित किया था। बीते 13 अप्रैल को इसकी खबर पुलिस और तहसील प्रशासन को होते ही टीम मौक़े पर पहुंची, अनुमति का हवाला देते हुए मूर्ति हटवा दिया गया था।जिसपर काफी हंगामा भी हुआ था। प्रशासन ने उस समय समझा-बुझाकर मामले को शांत कराते हुए उच्चाधिकारियो से अनुमति लेने की बात की थी।
इधर ग्रामीणों का कहना है हम लोग विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों समेत प्रशासनिक अधिकारियों से मूर्ति स्थापना की गुहार लगाई, मगर अभी तक उस पर कोई बात नही बन पाई है। एसडीएम से मिलने के दौरान महादेव गौतम, वंशराज, गुलाब चन्द्र, बिन्दु, पंचम, मोतीलाल, धर्मेंद्र, सुरेश, दिलीप, विजय, लालचंद, महाजन, विनोद, गुलशन, रामदास, जितेंद्र आदि रहे।
Previous articleपुलिस ने गोतस्कर गिरोह का किए खुलास, तीन गिरफ्तार, पांच फरार 
Next article‘योगी राज’ में भी एक अफसर नेता के नाम पर करता रहा मनमानी पर निकल गई हेकड़ी! 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?