अयान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
# मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में कर चुका है समर्पण
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
नगर के मिल्लत नगर में बीते 18 जुलाई को दस वर्षीय बालक की गोली मारकर हुई हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने रविवार दोपहर स्थानीय रोडवेज के पास से गिरफ्तार करने का दावा किया, पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है।फिलहाल आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपी असहद पुत्र अरशद निवासी मिल्लत नगर ने घटना में शामिल रहने की बात स्वीकार किया। पुलिस का दावा है कि आरोपी असहद ने बताया कि घटना वाले दिन अयान अपने भाई अफ्फान और मामा अतीकुर्रहमान के साथ ननिहाल के पड़ोसी फैजान पुत्र जीलानी के घर गया था, जहां सभी एक दूसरे से परिचित थे। बातचीत में हंसी मजाक के दौरान बालक अयान ने गाली गलौज देना शुरु कर दिया।

जिसके लिए मना करने पर वह मौजूद सभी लोगों को गाली दिया। इसी बात से नाराज आदिल पुत्र बब्बन अयान को दूसरे कमरे में ले गया और गोली मार दी। इसके बाद उसको ईलाज के लिए हम लोग लेकर डाक्टर के पास पहुंचे थे। फिलहाल घटना के नामजद मुख्य आरोपी आदिल की तलाश में पुलिस ने जाल बिछाया, लेकिन वह पुलिस की निगरानी को धता बताते हुए न्यायालय में समर्पण करने में सफल हो गया।

बताते चलें कि उक्त घटना में मुख्य आरोपी तक पुलिस के न पहुंच पाने और परिवार के लोगों द्वारा त्वरित न्याय की गुहार लगाने पर पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ खासा गम्भीर दिखे। बीते शुक्रवार की शाम कोतवाली पहुंचकर एसपी ने बिना पुलिस को सूचना दिए बालक का उपचार करने वाले तीन चिकित्सकों से दो घंटे तक लम्बी पूछताछ कर उनकी भूमिका की खुद ही जांच की। परिवार के लोगों को जांच के बाद सही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया था।
















