अयोध्या प्रकरण पर राजनीति उचित नहीं: मायावती

अयोध्या प्रकरण पर राजनीति उचित नहीं: मायावती

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7
               अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी और गबन के आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने मामले का राजनीतिकरण नहीं करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए,लेकिन इस मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है।
सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में मायावती ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी,गबन और हेराफेरी से जुड़ी मीडिया में आ रही खबरें गंभीर और चिंताजनक हैं।ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की शिकायतें न आएं,इसके लिए देश के अन्य प्रमुख और प्रसिद्ध मंदिरों में चढ़ावे के लेखा-जोखा की जो व्यवस्था लागू है,उसी तरह की पारदर्शी व्यवस्था अयोध्या में भी लागू की जानी चाहिए।
इससे पूरे प्रकरण का शीघ्र और निष्पक्ष समाधान हो सकेगा।बसपा प्रमुख ने राजनीतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि देशहित में राजनीति का अपराधीकरण, अपराध का राजनीतिकरण,धर्म का राजनीतिकरण और राजनीति का अंध-धर्मीकरण नहीं होना चाहिए।उन्होंने देशवासियों से भी संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
Previous articleडाकघर पर डाक वितरण में लापरवाही का आरोप, लोक शिकायत निदेशालय में शिकायत
Next articleछह हजार रुपये के बकाये पर बैंक शाखा की बिजली कटी, घंटों ठप्प रहा काम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?