अरविंद यादव चुने गए अटेवा के नए संयोजक, महामंत्री बने नितिन कुमार यादव
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
मडियाहूं तहसील क्षेत्र के श्रद्धा शंकर शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान शीतल गंज मड़ियाहूं के प्रांगण में अटेवा के जिला संयोजक चंदन सिंह एवं यादवेंद्र नाथ तथा पूर्व संयोजक प्रेम चन्द्र के नेतृत्व में ब्लॉक इकाई मड़ियाहूं का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी इंदुप्रकाश यादव जिला मीडिया प्रभारी व सुबाष सरोज जिला संगठन मंत्री, चुनाव पर्यवेक्षक सत्येन्द्र राय प्रदेश उपाध्यक्ष अटेवा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से मड़ियाहूं ब्लॉक इकाई का संयोजक अरबिन्द यादव को व महामंत्री नितिन यादव को चुना गया।

इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेंद्र नाथ, उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, कोषाध्यक्ष संजय कन्नौजिया, धर्मेंद्र यादव प्रवक्ता, गौरीशंकर, गणेश जायसवाल संयुक्त मंत्री, प्रदीप कुमार रावत एवं शैलेष कुमार संगठन मंत्री, अवधेश पाल एवं कमला प्रसाद मीडिया प्रभारी, अंशुल पाण्डेय, रवि कान्त श्रीवास्तव एवं आनन्द कुमार सोशल मीडिया प्रभारी, कवि हृदय शिक्षक विजय मेहंदी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी के पद पर चुने गए। जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर हम हमेशा आवाज बुलंद करते रहेंगे, पुरानी पेंशन बंद करके सरकार शिक्षकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है, इसी के साथ ब्लॉक संयोजक अरबिन्द यादव ने अग्निवीर भर्ती की तर्ज पर शिक्षकों की भर्ती किए जाने के फैसले पर विरोध जताते हुए कहा कि यह सरकार की तानाशाही रवैया है, ब्लॉक इकाई गठन होने के पश्चात शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के बहाली को लेकर नारा लगाया “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है”।



















