अराजक तत्वों ने तोड़ा पंचशील व अंबेडकर झंडे,ग्रामीणों में रोष
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
बड़नपुर गांव स्थित दलित बस्ती मार्ग पर लगे पंचशील तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के झंडे को अराजक तत्वों द्वारा शनिवार की रात तोड़कर उठा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है।घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह ग्रामीणों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया।ग्रामीणों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि जिस खेत के किनारे बांस गाड़कर झंडे लगाए गए थे,उसी पक्ष के लोगों ने रात में बांस तोड़कर झंडे हटा दिए।घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल बना रहा।थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


















