अवैध रुप से संचालित तीन विद्यालय कराए गए बंद 

अवैध रुप से संचालित तीन विद्यालय कराए गए बंद 

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के निर्देश पर बुधवार को बीईओ खुटहन विपुल कुमार उपाध्याय ने ब्लॉक में बिना मान्यता के चल रहे तीन विद्यालय को नोटिस देकर  बंद कराने की कार्यवाही की। बीईओ ने बताया कि यह मुहिम लगातार चलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि प्रतिदिन नोडल संकुल, एआरपी, अध्यापक की सूचना पर चल रहे बिना मान्यता के अथवा प्राथमिक की मान्यता पर उच्च प्राथमिक तथा ऐसे कॉलेज जो किसी दूसरे के नाम पर संचालित किया जा रहा है उनके विरुद्ध कार्यवाई करते हुए उन्हें सजा तथा जुर्माना दोनों किया जाएगा। बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
बता दें कि जनपद में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के बिना मान्यता के विद्यालयों के संचालक पर कड़ी रोक लगाने की मुहिम को खंड शिक्षा अधिकारी ने तेज कर दिया है। बुधवार को जांच में निशा पब्लिक स्कूल शेरपुर, सरस्वती ज्ञान मंदिर गुलालपुर, राकेश यादव द्वारा संचालित घुघुरी सुल्तानपुर में विद्यालय को नोटिस देकर बंद करवाया गया।
Previous articleबेटे के मौत की खबर पाते ही बेहोश हो गई मां
Next articleकर्ज में डूबा बीटेक छात्र बना साइबर अपराधी, लाखों रुपए ठगे, मुख्य आरोपी सहित सात गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?