अहिल्याबाई होलकर शताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित हुई गोष्ठी

अहिल्याबाई होलकर शताब्दी स्मृति अभियान के तहत आयोजित हुई गोष्ठी

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
              पिंडरा ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को अहिल्याबाई होलकर शताब्दी स्मृति अभियान के तहत महिला सम्मेलन व गोष्ठी का आयोजन किया गया।इस दौरान वक्ताओं ने उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रानी अहिल्याबाई होलकर महान शासक और मराठा साम्राज्य की एक प्रमुख शासक थी।
उन्होंने निष्पक्ष और कुशल न्याय व्यवस्था स्थापित की जिसमें अपराधियों को सजा दी जाती थी आर्थिक विकास धार्मिक और सामाजिक कार्य सैन्य शक्ति को भी उन्होंने बहुत मजबूती के साथ बढ़ाया। उनकी विरासत आज भी प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें एक महान शासक और महिला सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में जाना जाता है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि पवन सिंह व विशिष्ट अतिथि बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी रहे। इस दौरान स्वयं सेवी संस्था व समूह की महिलाओं के साथ महिला सफाईकर्मियों  को अच्छे कार्य के लिए  सम्मानित किया। गोष्ठी के दौरान एडीओ पंचायत अशोक चौबे, एडीओ एसटी कैलाश यादव, भाजपा नेत्री पूजा पांडेय, मनीष पाठक, मण्डल अध्यक्ष सुनील पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जयशंकर सिंह, धर्मेंद्र सिंह देव, सन्तोष सिंह, दिनेश सिंह, वंशलाल पटेल आदि उपस्थित रहे।
Previous articleभ्रष्टाचार से नाराज अधिवक्ता गए हड़ताल पर
Next articleजौनपुर को सम्पूर्ण विकसित और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय फलक पर लाना मेरा संकल्प: गिरीश चंद्र यादव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?