17.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025

आईजी के निर्देश पर चला व्यापक चेकिंग अभियान, 157 वाहनों का चालान, 10 जब्त

आईजी के निर्देश पर चला व्यापक चेकिंग अभियान, 157 वाहनों का चालान, 10 जब्त

# स्कूल बस व नाबालिग चालक की बाइक भी सीज

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              शनिवार को जनपद में पुलिस ने कामर्शियल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की। आईजी के निर्देश और पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सुबह से खेतासराय, शाहगंज सहित कई क्षेत्रों में व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई को लेकर वाहन चालकों में पूरे दिन हड़कम्प मचा रहा।खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कस्बा के मुख्य चौराहे पर पुलिस टीम ने दिनभर सघन चेकिंग की।
बिना फिटनेस, परमिट और बीमा के चल रहे वाहनों पर विशेष नजर रखी गई। नियम विरुद्ध पाए जाने पर 10 कमर्शियल वाहनों को सीज कर दिया गया। वहीं 157 वाहनों का चालान किया गया। अभियान खेतासराय क्षेत्र के मानीकलां, गुरैनी सहित अन्य जगहों पर भी जारी रहा। पुलिस ने बताया कि नियमों का उल्लंघन कर रही एक स्कूल बस का भी चालान किया गया।शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मियांपुर बकुची निवासी एक नाबालिग द्वारा बाइक चलाने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
नाबालिग चालक की पहचान अंकित राजभर पुत्र लालचंद के रुप में हुई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 157 छोटे वाहनों का बिना हेलमेट व नियम विपरीत चलने पर चालान किया गया, जबकि 10 बड़े वाहनों सहित स्कूली वाहन सीज किए गए। पुलिस ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This