आजमगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला समेत तीन की मौत

आजमगढ़ : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला समेत तीन की मौत

आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
                  कई दिनों से बन- बिगड़ रहे बादलों के मिजाज ने सोमवार की सुबह शहर के साथ ही कई ग्रामीणांचल में भी जम कर बारिश की। लगभग एक घंटे हुई बरसात के दौरान गिरी बिजली की चपेट में आने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत भी हो गई जबकि एक बालिका बुरी तरह से झुलस गयी।

लाटघाट के रौनापार थाना क्षेत्र के लुचुई गांव निवासिनी बिफाई देवी (58) पत्नी सामूराम सोमवार को गांव स्थित ट्यूबवेल पर बैठी थी। इसी दौरान बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर बिफाई देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गांव की ही रहने वाली अनुपमा (12) पुत्री दिनेश बेहोश हो गई। जानकारी होते ही ग्रामीण दोनों को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने बिफाई को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दिया। जिस पर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

वहीं निजामाबाद थाना क्षेत्र के परवेजपुर गांव में बिजली की चपेट में आकर जगदीश (28) पुत्र कन्हैया निवासी खंडवारी थाना सरायमीर की मौत हो गई। घटना के समय वह रिश्तेदारी में जा रहा था। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वह पूरी तरह से झुलस गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। फूलपुर क्षेत्र के नियाउज गांव निवासी वीरचंद (22) पुत्र गुलाब सोमवार को दिन में साढ़े बाहर बजे घर के सामने ही आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो भाई व तीन बहन बताए गए है।
Previous articleआजमगढ़ : रिपोर्ट लगाने के नाम पर 10 हजार रूपये घूस लेने वाला लेखपाल निलंबित
Next articleजौनपुर : लाठी डंडे से पीटकर पति ने पत्नी को किया घायल, मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?