आजमगढ़ : ऑटो की चपेट में आने से सिपाही की मौत
# नवम्बर में थी शादी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आजमगढ़।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एक सिपाही की बुधवार को ऑटो की चपेट में आकर मौत हो गई। मृत सिपाही प्रतापगढ़ जनपद का मूल निवासी था। घटना के समय वह ड्यूटी पर जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया।


















