आजमगढ़ : ओवरलोड बालू लदे ट्रक पर रोक के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
# व्यापारियों की समस्या के लिए समाजसेवी ने किया प्रशासन से वार्ता
जीयनपुर।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
नगर पंचायत जीयनपुर बाजार वासी पिछले कुछ दिनों से अत्यन्त परेशानी का सामना कर रहे हैं। बाजार वासियों का कहना है कि गोरखपुर की ओर से आने वाली बालू की ट्रक जो आजमगढ़ और मुबारकपुर की तरफ जा रही है उसमें ओवरलोड बालू होने के कारण पूरे रास्ते में बालू गिरता रहता है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में ट्रक गुजर रही है जो की बाजार वासियों के लिए काल बनी हुई है। व्यापारियों और राहगीरों की समस्या को देखते हुए नगर के समाजसेवी नेहाल मेहदी नें प्रशासन के संज्ञान में प्रकरण को डाला जिसमें उपजिलाधिकारी सगड़ी को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया।


















