आजमगढ़ : कनेक्शन काटने से नाराज लोगों ने लाइनमैन को बनाया बंधक
माहुल।
फैज़ान अहमद
तहलका 24×7
नगर पंचायत माहुल के वार्ड नंबर दो गौसपुर में मंगलवार को बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लाइनमैन को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची माहुल चौकी की पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर लाइनमैन को मुक्त कराया। अवर अभियंता ने माहुल पुलिस चौकी पर सरकारी कार्य मे बाधा पहुंचाने की तहरीर दिया है।


















