हाशिर का बिट्स पिलानी में चयन, परिवार में खुशी का माहौल
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी एवं डॉ.मारिया फारूकी के सुपुत्र हाशिर शेख का चयन देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान बिट्स पिलानी,राजस्थान में हुआ है।उनकी इस उपलब्धि से परिवार,रिश्तेदारों,मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।हाशिर शेख ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई सीएमएस लखनऊ से पूरी की।

इसके बाद महज एक वर्ष की तैयारी में उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें प्रति वर्ष लगभग तीन लाख रुपये की बिट्स पिलानी स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाएगी।हाशिर की इस सफलता पर उनके माता-पिता ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिश्रम,लगन और आत्मविश्वास का परिणाम है।

परिजनों ने बताया कि हाशिर ने प्रयागराज,सरखेल और लखनऊ का नाम भी रोशन किया है।हाशिर शेख की सफलता को क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी और नजीर बताया जा रहा है।उनकी उपलब्धि पर चिकित्सकों,स्वास्थ्यकर्मियों,शिक्षकों,रिश्तेदारों और मित्रों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


















